पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के लिधौराखुर्द गांव में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
लिधौराखुर्द गांव निवासी दृगपाल राजपूत के पुत्र दयासागर (21) की शादी एक वर्ष पहले हुई थी। मृतक के पिता ने बताया कि घरेलू कलह के चलते उसके बेटे की जान गई है। बहू प्रीति बेटे से अक्सर झगड़ती रहती थी। रक्षाबंधन पर्व पर प्रीति मायके जाने की जिद किए थी, दयाशंकर ने जाने से मना कर दिया था लेकिन प्रीति नहीं मानी और चली गई। जिससे उसका पुत्र परेशान रहने लगा और अकेला पाकर आंगन में लगे पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस घटना की जांच कर रही है।