फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक मेले के आयोजन लेकर बैठक बेनतीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। नगर पालिका सभागार चरखारी में कार्तिक माह में लगने वाले 137 वर्ष पुराने धार्मिक महत्व के सहस्त्र श्रीगोवर्धन नाथ महाराज के मेले के आयोजन के लिए व्यापारियों एवं पालिका द्वारा संयुक्त बैठक बेनतीजा रही।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में आयोजित पालिका व व्यापारियों की संयुक्त मीटिंग में व्यापार मण्डल अध्यक्ष आनंद स्वरूप दमेले ने पालिका अध्यक्ष मूलचन्द्र अनुरागी एवं ईओ केके सोनकर से कहा कि जब शासन भीड़ के साथ चार दिवसीय मेले के आयोजन की अनुमति दे रहा ही नहीं है बल्कि स्वयं लगवा रहा है तो धार्मिक मेला में कोविड के प्रभाव को रखा जाना न्यायोचित नहीं लग रहा। उन्होंने कहा कि 28 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक के मेले में कोविड का प्रभाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन 4 दिन की गारंटी लेता है तो धार्मिक मेला के लिए व्यापारी गारंटी लेने को तैयार है। नगर पालिका अध्यक्ष मूलचन्द्र अनुरागी द्वारा व्यापारियों के प्रतिनिधि मण्डल के साथ जिलाधिकारी से मिलने तथा मांग रखने की बात किए जाने पर व्यापारियों ने सहमति। व्यापार मंडल ने कहा कि अगर व्यापारी चार दिवसीय सरकारी मेला में पहुंचेगा तो वह एकादशी करके ही वापस लौटेगा। बैठक में कैलाश ताम्रकार दीपक गुरूदेव, अनिल सोनी, सौरभ सक्सेना सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें