फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महोबा डायरिया से बालिका की मौत, छह गंभीर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में उल्टी-दस्त व बुखार से पीड़ित मरीजों की जिला अस्पताल में भरमार है। गुरुवार को डायरिया से पीड़ित बालिका की मौत हो गई। वहीं, छह लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मौसम में हो रहे बदलाव से लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित मरीजों में सर्वाधिक संख्या मासूम बच्चों की है। गुरुवार को जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए 850 मरीज पहुंचे। जिनमें से 300 मरीज डायरिया, बुखार व पेटदर्द की समस्या से ग्रसित मिले। शहर के मोहल्ला आलमपुरा निवासी नवलकिशोर की पुत्री माधुरी (07) दो दिन से उल्टी-दस्त से पीड़ित थी। गुरुवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव को पोस्टमार्टम कराए बगैर ही घर ले गए। सीएमएस डॉ. पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि एक माह से लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बदले मौसम में खानपान में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें