फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप कारागार में तीन महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला उप कारागार में अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए तीन महिलाओं ने व्रत रखा। उनके पति भी जेल में ही बंद हैं। जिसको जेल प्रशासन ने त्योहार के महिलाओं को साड़ी और पूजा सामग्री उपलब्ध कराई। वहीं रविवार अपने सुहाग को निहारने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं उपकारागार पहुंचकर पति से मुलाकात की।
विज्ञापन

आस्था व श्रद्धापूर्वक करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। जिला उप कारागार में भी रविवार को तीन महिलाओं ने व्रत रखा। जेल प्रशासन ने महिला बंदियों को पूजा-पाठ व खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। वहीं बडी संख्या में महिलाएं अपने सुहाग से मुलाकात करने पहुंची। पति-प त्नी के लिए पवित्र त्यौहार करवा चौथ में महिलाएं अपने पति से मिलने के लिए बेताब दिखीं। जेल प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच मुलाकात कराई।
क्या बोली महिलाएं
- रश्मि विश्वकर्मा ने बताया कि उनके पति दिलीप चार माह से जेल में बंद हैं। उनके बगैर घर में सब कुछ सूना है। चांद निकलने के समय मुलाकात नहीं हो सकती इसलिए अभी आए हैं।
विज्ञापन

- दुर्गा ने बताया कि पति गणेश 12 साल से जेल में बंद हैं। हर साल करवा चौथ में आकर उनसे मुलाकात करती हूं। ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वह जल्द बाहर आएं।
कोट
कारागार में तीन महिला बंदियों ने करवा चौथ का व्रत रखने की इच्छा जाहिर की थी जिस पर उनके लिए साड़ी और पूजा सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। मुलाकात करने पहुंची महिलाओं को मिलाया गया है।
विज्ञापन

बीएन मिश्र, जेलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें