फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा में युवक ने नाखूनों से नोंचे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। छेड़खानी के मामले में पुलिस हिरासत में लिए गए युवक ने पुलिस अभिरक्षा में अपने नाखूनों से हाथ को नोंचकर नसे काटने की कोशिश की। खून बहने पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। युवक को जिला अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन

शहर के ऊदल चौक निवासी अंशु पुरवार के खिलाफ पांच दिन पहले शहर कोतवाली में छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया था। जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस अभिरक्षा में युवक ने दोनों हाथों को नाखूनों से नोंचकर नसें काटने का प्रयास किया। तब पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर युवक का इलाज कराया। युवक का आरोप है कि उसका एनकाउंटर कराने की तैयारी की जा रही है। जिससे उसने जान देने का प्रयास किया। उधर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि युवक को हिरासत में लिया गया था। बड़े नाखून होने के चलते उसने दोनों हाथ नोंच लिए। जिसका जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें