फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती के लिए सुरक्षा कवच है कोविड टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अब गर्भवती भी कोरोना का टीका लगवा सकती हैं। यह बातें सीएमओ सभागार में महिलाओं के टीकाकरण को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. जीआर रत्मेले ने कहीं।
विज्ञापन

डॉ. रत्मेले ने कहा कि गर्भावस्था के शुरुआती माह से प्रसव होने तक कभी भी कोविड का टीका लगवाया जा सकता है। कार्यशाला में जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आरपी मिश्रा, डा. एसके वर्मा, डा. सुशील खरे, वीसीसीएम संदीप पराशर सहित सभी चिकित्सा प्रभारी शामिल रहे।
शिशु को मिलती है एंटीबाडी
जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आरपी मिश्रा ने बताया कि प्लेसेंटा के जरिए दवा बच्चों को पहुंचती है। इसलिए गर्भवती को टीका लगने से इसका असर बच्चे में होता है। गर्भवती के साथ शिशु में भी एंटीबाडी पाई जाती है। इसके अलावा स्तनपान कराने वाली महिलाएं भी बिना संकोच के टीका लगवाएं। टीकाकरण से ही कोरोना की चेन को तोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें