महोबा। बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम में रखे पहले हस्तलिखित आल्हा खंड को वापस महोबा मंगवाने की मांग की है। उन्होंने स्थानीय सांसद व विधायक से भी इसके लिए पहल करने की अपील की है।
उन्होंने अपनी चिट्ठी में बताया कि 1888 में महोबा के घासीराम ने हिंदी में पहला आल्हा खंड लिखा जिसे अंग्रेज अफसर अपने साथ लंदन ले गए। इस हस्तलिखित आल्हा खंड में सभी 52 लड़ाइयों का विस्तृत विवरण है जो वीर आल्हा ऊदल ने लड़ी थी। उन्होंने ऐतिहासिक धरोहर वापस मंगवाई जाने की मांग की है।