फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य टीम ने लड्डू, पेड़ा, खोया और बर्फी के सैंपल भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने खाद्य प्रतिष्ठान खोया, मिठाई, किरानों आदि दुकानों में छापामार कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

चरखारी में नरेंद्र रैक्वार की मिठाई की दुकान से बर्फी का नमूना संग्रहित किया गया, जायका स्वीट्स हाउस चरखारी से खोया का नमूना संग्रहित किया गया। खरेला में नीतिन गुप्ता की मिठाई की दुकान से पेड़ा का नमूना संग्रहित किया गया। महोबा में पंकज एजेंसी से लड्डू का नमूना संग्रहित किया गया तथा विजय साहू की दुकान से सोन पापड़ी का नमूना संग्रहित किया गया। टीम ने दुकानदारों को साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी डॉ. जतिन कुमार सिंह ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें खोया, मिठाई, दूध, सोनपापड़ी, बर्फी, घी, सरसों का तेल, मैदा आदि खाद्य पदार्थों के अबतक कुल 25 नमूने संग्रहित किये जा चुके हैं। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान टीम में मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सनोज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नागेंद्र कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें