फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

विज्ञापन
भव्य कलश यात्रा में सिर पर कलश धारण कर शामिल महिलाएं। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। शहर के डाकबंगला मैदान में बागेश्वर धाम सरकार की सात दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण कथा के पहले दिन शहर में भव्य कलश यात्रा निकाला गई। ऐतिहासिक कलश यात्रा में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। राधा कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

कलश यात्रा तहसील चौराहा, मुख्य बाजार, ऊदल चौक, डाक घर, आल्हा चौक, रोडवेज बस स्टैंड होते हुए डाकबंगला मैदान पहुंची। कलश यात्रा में महोबा के अलावा मध्यप्रदेश के छतरपुर, हमीरपुर आदि जिलों से भक्त कलशयात्रा व कथा में शामिल होने के लिए सुबह से ही आ गए।
आज से लगेगा बाला जी दरबार
महोबा। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान 23 व 24 दिसंबर को दिव्य बालाजी दरबार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बागेश्वर धाम सरकार भक्तों की अर्जी स्वीकार कर उनके दुख-दर्द बताएंगे और निदान के तरीके बताएंगे। बालाजी दरबार में बुंदेलखंड के अलावा मध्यप्रदेश के विभिन्न जनपदों से भक्त पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें