फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाल पैकिंग की मशीन मंगाकर हर ग्राम पंचायत में बनाए रोजगार केंद्र

विज्ञापन
बैठक में निर्देश देते डीएम मनोज कुमार। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। डीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में कौशल विकास मिशन की बैठक विकास भवन में हुई। डीएम ने कौशल विकास द्वारा दिए गए रोजगारों का पंचायत सचिव व आंगनबाड़ी से सर्वे कराने के निर्देश दिए। कहा कि जिला सेवायोजन अधिकारी कौशल विकास के तहत दाल पैकिंग की मशीन मंगाए और प्रत्येक ग्राम पंचायत में रोजगार केंद्र बनाएं।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने पापड़, अचार, मूंग, आलू व मटर के चिप्स सस्ते दामों पर बाजार में उतारने और ग्रामीणों को इसका प्रशिक्षण देने के आरसेटी निदेशक उमेश कुमार मिश्र को निर्देशित किया। कहा कि ब्यूूटी पॉर्लर का कोर्स कराकर महिलाओं का रोजगार दिया जाए। साथ ही कठिया गेहूं का बिस्किट, चना, मटर, मसूर आदि की नमकीन, वर्मी कम्पोस्ट खाद, मछली पालन, केेंचुआ उत्पादन आदि का प्रशिक्षण भी दें।
डीएम ने कहा कि आरसेटी निदेशक कागज बनाने की मशीन मंगाए और कागज का लिफाफा, दोना-पत्तल आदि बनाने की विधि गांव में शिविर लगाकर लोगों को सिखाएं। कौशल विकास के तहत वीरभूमि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को मोबाइल की ट्रेनिंग दी जाएं। बैठक में श्रम अधिकारी महेंद्र सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी राममूर्ति, जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार, डीआईओएस सुरेश प्रताप सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें