डीएम को ज्ञापन सौंपते संगठन के पदाधिकारी।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। राष्ट्रीय पंचायती ग्राम प्रधान संगठन ने 12 सूत्री मांगों का मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम मनोज कुमार को सौंपा। इसमें ब्लॉक स्तर पर सचिव का स्थानांतरण अधिकार बीडीओ को दिए जाने और किसी कार्य के पूरा होने पर तीन दिन में ही भुगतान कराए जाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी के नेतृत्व में ब्लॉक उपाध्यक्ष देवकीनंदन, अभिषेक रावत, रत्नेश्वरी मिश्रा आदि ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि प्रदेश में संचालित गोशालाओं के लिए 30 रुपये प्रति गाय के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है।
भूसा महंगा होने से यह धनराशि बढ़ाकर 50 रुपये की जाए। उन्होंने गोसेवा का भुगतान मनरेगा से प्रति माह कराने, ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जों का सर्वे लेखपालों से कराकर भूमि खाली कराने, भूमि प्रबंधन समिति की बैठकें प्रत्येक तीन माह कराए जाने, तालाबों में मछली पालन व सिंघाड़ी के पट्टे भूमि प्रबंधन समिति द्वारा किए जाने, ग्राम पंचायतों की बैठकों का भत्ता शासनादेश के अनुसार कराए जाने की मांग की है।