फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर स्टेप बैंकिग के लिए अब ग्राहकों को खर्च करने पड़ेंगे 23.60 रुपये

विज्ञापन
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में बैंकिग सेवाओं की जानकारी करते लोग। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। कोरोना काल में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) खाता धारकों के लिए घर बैठे निशुल्क रुपये निकासी के लिए मददगार साबित हुई थी। अब डोर स्टेप बैंकि सेवा के लिए ग्राहकों को 20 रुपये और 18 फीसदी जीएसटी देना होगा। अब तक यह योजना निशुल्क थी।
विज्ञापन

जनपद में 15 हजार इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक(आईपीपीबी) के खाताधारक हैं। जो मनी ट्रांसफर, पोस्टपेड मोबाइल रीचार्ज, बिल पेमेंट, यूपीआई, कैश विड्राल व रुपये जमा करने में ग्राहकों को 20 रुपये और 18 फीसदी जीएसटी के साथ भुगतान करना होगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के शाखा मैनेजर अंकित कुमार उत्तम ने बताया कि नियमों में बदलाव किया गया है। जिससे डाकघर से एक किलोमीटर की रेंज से बाहर पेमेंट करने पर ग्राहकों को 20 रुपये और 18 फीसदी जीएसटी के हिसाब से 3.60 रुपये सेवा के लिए देने होंगे। जनपद में 15 सितंबर 2018 को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खोला गया था जिसके अब 15 हजार खाता धारक हैं। जिले में 71 कर्मचारी तैनात हैं जिससे लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।
इनसेट
50 रुपये में आधार में मेल व मोबाइल नंबर अपडेट
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के मैनेजर अंकित कुमार ने बताया कि ग्राहकों के लिए आधार अपडेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति 50 रुपये शुल्क देकर अपने आधार में अपना मोबाइल व ईमेल अपडेट करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें