महोबा स्टेशन का निरीक्षण करते महाप्रबंधक।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने शनिवार को महोबा जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाएं व संरक्षा उपकरणों की जांच की। माल गोदाम, रिटायरिंग रूम, स्टेशन प्रबंधक कार्यालय व सर्कुलेटिंग क्षेत्र का जायजा लिया। महाप्रबंधक ने रेल खंड का पिछली खिड़की से निरीक्षण भी किया।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल अग्रवाल के नेतृत्व में महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के समय में बदलाव, कोरोना काल में बंद कानपुर- खजुराहो पैसेंजर को शुरू कराने, मानिकपुर बांदा होते हुए वैष्णो देवी तक ट्रेन चलाने, बेलाताल में ट्रेनों के ठहराव व प्लेटफार्म-दो का निर्माण कराने की मांग की गई है। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष के साथ झांसी मंडल से उप मुख्य अभियंता आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (द्वितीय) अखिल शुक्ल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अशोक प्रिय गौतम, स्थानीय स्तर पर कृपा शंकर, संतोष कुमार, राज किशोर पाठक, दिलीप जैन, मो. मुशीद, हरिश्चंद्र, बाबी साहू समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।