फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर विद्या दीप जलाओ, अपने बच्चे सभी पढ़ाओ

विज्ञापन
प्रवेश खिड़की दिखाकर स्कूल आने का संदेश देते बच्चे। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान के तहत पनवाड़ी व चरखारी में बच्चों ने स्कूल चलो अभियान की रैली निकालकर जागरूक किया।
विज्ञापन

पनवाड़ी संवाद के अनुसार कंपोजिट विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय मारगपुरा के बच्चों ने रैली निकाली। रैली में स्कूली बच्चो द्वारा तख्तियों में लिखे हुए गांव में लोगो को स्कूल जाने को जागरूक किया गया।
तख्तियों में लिखा था घर घर विद्या दीप जलाओ,अपने बच्चे सभी पढ़ाओ।लड़का लड़की एक समान,वही संकल्प वही अभियान। इस मौके पर शिक्षक रामनारायण वर्मा, हंस प्रताप, सतीश, श्यामलाल, मुस्ताक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चरखारी संवाद के अनुसार स्कूल चलो अभियान के तहत कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय रूपनगर चरखारी मे बच्चों ने रैली निकालकर जागरूक किया। प्रधानाध्यापिका निखत जबी की अगुवाई में स्कूल चलो जागरूकता रैली निकालकर शिक्षा के प्रति छात्रों को किया गया।
इस दौरान शिक्षक सुनील खरे, इन्द्र कुमार कुशवाहा ने लोगो से बच्चो को स्कूल भेजने की अपील करते हुए रूपनगर व शेखन फाटक मुहल्ले के बच्चों को प्रतिदिन स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

अभियान में एबीवीपी परिषद की पाठशाला के बच्चे रैली में समलित होकर मुहल्ले के बच्चो को स्कूल चलने हेतु, कोई ना छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार जैसे नारे लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें