फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में लगी आग से दंपती झुलसे, पति ग्वालियर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। पाठा गांव के एक घर में आग लगने से दंपती झुलस गए। पति को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बच्चा कुशवाहा (50) अपनी पत्नी आरती (40) के साथ सोमवार की रात खाना खाने के बाद सो गए। दो बच्चे दादी भगवंती के साथ बगल के कमरे में सोने चले गए।
रात में बहू और बेटे के कमरे से आग की लपटे देख भगवंती ने शोर मचाया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने दरवाजा खोलकर झुलसे दंपती को बाहर निकाला।
गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने बच्चा कुशवाहा को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। जहां से परिजन उसे ग्वालियर ले गए। आग सें कपड़े, बेड, अनाज व अलमारी-बक्सों में रखा सामान समेत एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेश कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। अभी किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। झुलसे दंपती का इलाज चल रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें