कस्बा चरखारी में भ्रमण करती भगवान की सवारी।
- फोटो : MAHOBA
चरखारी (महोबा)। कस्बे के ऐतिहासिक गोवर्धननाथ मेले में मंगलवार को विभिन्न देवस्थलों से भगवान की सवारियां पहुंचीं। एक माह तक चलने वाले इस मेले में प्रतिदिन धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
दिवाली के दूसरे दिन से यहां एक माह तक भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। सोमवार को मेले में धार्मिक कार्यक्रम कराए गए। विभिन्न मंदिरों से भगवान की सवारियां मेला परिसर पहुंचीं। इस दौरान भक्तों ने भगवान की आरती उतारी। इस मौके पर चेयरमैन चरखारी के मूलचंद्र अनुरागी समेत तमाम भक्त शामिल रहे।