फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन सफल होने के लिए बच्चों को दें नैतिकता की शिक्षा-चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरुवार को मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन दिलाशा तिवारी ने कहा कि नैतिक शिक्षा देकर बच्चों का जीवन सफल बनाएं।
विज्ञापन

कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा ने किया। इस दौरान छात्रों ने स्वागत गीत, कृष्ण गीतों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि आधुनिक युग में भले ही हमारे बच्चे कम शिक्षित हो लेकिन उन्हें जीवन में सफल होने के लिए नैतिकता की शिक्षा देना जरूरी है। जिससे वह एक अच्छा इंसान बन सके। प्रधानाचार्या ने कहा कि वातावरण पूरी तरह से बदल रहा है। जिससे हमारे बच्चे जीवन में सफल हो सके। इस मौके पर मातृ भारती के पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें अंजना शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में शिक्षिका अनिल प्रभा अवस्थी, भाजपा जिलामंत्री दीपाली तिवारी समेत शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें