विजेता प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र देतीं मुख्य अतिथि दिलाशा तिवारी
- फोटो : MAHOBA
महोबा। संत जोसफ्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संगीत, नृत्य व भाषण की ऑनलाइन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। नृत्य में अंशिका और भाषण में कृष्णराज अव्वल रहे।
संत जोसफ्स कॉलेज में कक्षा छह, सात व आठवीं के छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित हुई ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता में अंशिका सिंह ने बाजी मारी जबकि प्रथा द्विवेदी को दूसरा व अंशिका सक्सेना को तीसरा स्थान मिला। गायन में एडमिन हैरी विजेता रहे। वहीं हिमांशु ने दूसरा और यथार्थ अवस्थी ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में कृष्णराज को पहला और कृषानु बुधौलिया को दूसरा स्थान मिला। शुक्रवार का आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दिलाशा तिवारी ने प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक फादर रिचर्ड, फादर अशोक, सनी कौलिन, श्रीचौहान, अंजना वर्मा, शिल्की शर्मा, दीप्ति मिश्रा समेत शिक्षक मौजूद रहे।