फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी

Sat, 29 Jul 2017 10:34 PM IST
महोबा
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कस्बे में मोहल्ला राजपूत कालोनी में शुक्रवार की रात चोरों ने मकान से एक लाख रुपये के आभूषण व नगदी चोरी कर ली। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली कुलपहाड़ में सौंपी है।
विज्ञापन

मोहल्ला राजपूत कालोनी निवासी अमान सिंह लोधी शुक्रवार की रात को खाना खाने के बाद परिजनों के साथ सो गए।


रात में चोरों ने मकान के बाहर के कमरे के रोशनदान को तोड़कर कमरे में घुस गए। चोरों ने अलमारी से करीब एक लाख के जेवर चोरी कर लिए। साथ ही 500 रुपये नगद भी पार कर दिया।

शनिवार को परिजनों को घटना की जानकारी हुई। गृहस्वामी ने तहरीर सौंपकर घटना का खुलासा करने की मांग की है। कस्बे में पूर्व में भी मोहल्ला गोविंदनगर और किशोरगंज में लाखों की चोरियां हो चुकी है, जिसका पुलिस आजतक खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें