चरखारी/कुलपहाड़।
नारी सुरक्षा एवं जागरूकता सप्ताह के तहत इंटर कालेजों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें छात्राओं को नारी सुरक्षा व हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी गई। कुलपहाड़, चरखारी, कबरई व श्रीनगर में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम कराए गए।
राजकीय बालिका इंटर कालेज चरखारी में पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने महिलाओं व छात्राओं को 1090 वूमेन पावर हेल्प लाइन व 100 डायल के बारे में जागरूक किया। छात्राओं को निडर होकर कोचिंग व स्कूल जाने को कहा। उत्पीड़न होने पर 1090 पर वह अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी चरखारी वीपी सोलंकी, प्रभारी नंदराम प्रजापति आदि मौजूद रहे।
कुलपहाड़ में जनतंत्र इंटर कालेज में आयोजित नारी सुरक्षा कार्यक्रम में एसआई आनंद कुमार ने कहा कि छेड़खानी व अश्लीलता के मामले में तत्काल सूचना दे, कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाचार्य जेपी अनुरागी ने कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को सहन न करें। उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाए। इस मौके पर महिला कांस्टेबिल पुष्पा साहू, शिक्षक भानु प्रताप पालीवाल, प्रकाश यादव, देवीदीन अनुरागी सहित तमाम छात्राएं मौजूद रहीं।
कबरई प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के बद्री सिंह कन्या इंटर कालेज में थानाध्यक्ष बलजीत सिंह ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 वुमन हेल्प लाइन और डायल 100 चलायी है। इस मौके पर एसआई भूपेंद्र प्रताप, महिला आरक्षी स्वेतलाना, डिंपल यादव आदि ने भी जानकारी दी।
इंसेट
सीओ कुलपहाड़ को अटैक पड़ा, कानपुर रेफर
महोबा (ब्यूरो)। पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय कुलपहाड़ में बुधवार को सीओ चौधरी रमेश चंद्र को अटैक पड़ गया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां से डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया है।
कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र में तैनात सीओ चौधरी रमेश चंद्र बुधवार को कार्यालय में बैठे थे। उन्हें जनतंत्र इंटर कालेज में आयोजित नारी सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम में जाना था। तभी उन्हें अटैक पड़ा और वह गिर गए। आनन फानन में पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।