कबरई (महोबा)। कस्बे के मोहल्ला किदवई नगर में खाना बनाने कमरे में पहुंची किशोरी ने जैसे ही गैस जलाने के लिए लाइटर जलाया पूरे कमरे में आग लग गई। आग की चपेट में आकर किशोरी बुरी तरह झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने किसी तरह आग बुझाकर किशोरी को बाहर निकालने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई पहुंचाया। जहां पर उसकी मौत हो गई।
किदवई नगर निवासी रानी प्रजापति (16) पुत्री मल्लू प्रजापति रात में खाना बनाने के बाद सिलेंडर से गैस बंद करना भूल गई। गैस पाइप में लीकेज होने के कारण धीरे-धीरे गैस कमरे में भर गई। रविवार को सुबह किशोरी खाना बनाने कमरे में पहुंची और जैसे ही उसने गैस जलाने के लिए लाइटर जलाया तभी। पूरा कमरे में आग जलने लगी। आग की लपटों में फंसी किशोरी बाहर नहीं निकल सकी। रोने चीखने की आवाज सुनकर परिजनों ने कमरे पहुंचकर आग बुझाई और किशोरी को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ब्यूरो
गैस जलाते समय किशोरी आग से झुलसी, मौत