फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि फार्म हाउस से लाखों रुपये की संपति चोरी,

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दमौरा में चोरों ने कृषि फॉर्म हाउस में बने मकान में पीछे की दीवार में चढ़कर अंदर प्रवेश और लाखों रुपये की संपत्ति चोरी करके फरार हो गए। सुबह किसान डीजल लेकर खेत गया तो कमरे में रखे सिंचाई के लिए हजारों रुपये के पाइप व अन्य सामान गायब देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली महोबा में दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई हैैं।
शहर के बड़ीहाट निवासी गया प्रसाद पाल की ग्राम दमौरा में कृषि भूमि है। जहां पर सिंचाई के लिए निजी रिंग बोर लगा हुआ है। खेतों में सिंचाई के लिए कमरे में 29 पाइप, पंपिंग सेट मशीन, ऑयशर इंजन की बैट्री, दो बोरी डीएपी खाद, चने का एक क्विंटल बीज, विद्युत मोटर, डायनमो, ऑयशर इंजन का अन्य सामान व अन्य कीमती सामान खोलकर ले गए। जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि एक माह पहले भी उसके कृषि फार्म हाउस से एक लाख रुपये की चोरी हुई थी। जिसका पुलिस आजतक खुलासा नहीं कर सकी। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं और चोरों ने एक साल के अंदर दूसरी घटना को अंजाम दे दिया। इसके बाद भी पुलिस घटना का पर्दाफाश करने में नाकाम साबित हो रही है। चोरी की घटना से अन्य किसानों में दहशत है।
कृषि फॉर्म हाउस से लाखों रुपये की चोरी,
-दीवार फांदकर चोरों ने घर के अंदर किया प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें