श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के ग्राम सिजहरी में खेत में जानवर घुसने के विवाद में दो लोगों ने युवक को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
ग्राम सिजहरी निवासी मुन्नीलाल पुत्र रामाधीन कुशवाहा के जानवर पड़ोसी के खेत में चले गए। जब वह जानवरों को भगाने लगा तो दबंगों ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर कल्लू राजपूत ने अपने पुत्र भगत के साथ मिलकर मुन्नीलाल की लाठी डंडों से मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानवर घुसने के विवाद में युवक को पीटा