फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन पसंद न आने पर जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
मृतक नितिन की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। कस्बा खरेला में शादी के बाद विदा होकर आई दुल्हन पसंद न आने पर दूल्हे ने जहर खाकर जान दे दी। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हाथों की मेहंदी छूटने से पहले ही पति के बिछड़ने से दुल्हन गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला सादराय निवासी नितिन (24) की बरात 20 मई को मध्यप्रदेश के नौगांव गई थी। 21 मई को शादी की रस्में होने के बाद विदा होकर बहू घर आ गई। देर रात हंसी-खुशी के बीच गाना-बजाना चलता रहा। 22 मई को देवपूजन व अन्य रस्में होनी थी। इस दौरान नितिन ने जहर खा लिया। उसने दुल्हन पसंद न आने पर यह कदम उठाने की बात कही थी। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए थे। वहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया था। रविवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। नवनिवाहिता को पति के साथ रहने का सुख 24 घंटे भी नसीब नहीं हुआ। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग सोमवार को मृतक के अंतिम संस्कार के बाद प्रीति को अपने साथ ले गए। मृतक के चाचा ओमप्रकाश का कहना है कि दुल्हन पसंद न आने जैसी कोई बात नहीं थी। सभी ने सहमति से शादी कराई थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें