फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराध पीड़ितों की मदद करेंः आईजी

विज्ञापन
साइबर सेल का उद्घाटन करते आईजी एसके भगत। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एसके भगत ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित पुलिस साइबर सेल के जीर्णोद्घार और नवीनीकरण कार्य का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने प्रभारी साइबर सेल से कहा कि थानों में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क से समन्वय स्थापित कर साइबर अपराध के पीड़ितों की मदद की जाए।
विज्ञापन

आईजी ने गार्ड फाइल, सोशल साइट के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण संबंधी रजिस्टर, ड्यूटी रजिस्टर आदि चेक किए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लगातार पैनी नजर रखकर अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सोशल मीडिया के माध्यम से फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं की तत्काल जानकारी कर उनका स्पष्ट विवरण के साथ खंडन किया जाए। इस दौरान एसपी सुधा सिंह ने आईजी को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम, सीओ सिटी रामप्रवेश राय, प्रशिक्षु सीओ संगम कुमार, प्रतिसार निरीक्षक सैन्यजीत सिंह मौजूद रहे। इससे पहले आईजी ने शहर कोतवाली का निरीक्षण कर त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र में सतर्क रहने और अपराधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें