फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबूतरा डेरा से 400 लीटर अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को जानकारी देते सीओ सदर। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। पुलिस टीम ने ओनेपुरा कबूतरा डेरा से 400 लीटर अवैध शराब व बनाने के उपकरण बरामद किए गए। दो महिलाओं को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बेलाताल चौकी प्रभारी सुनील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ओनेपुरा कबूतरा डेरा में छापा मारा, जहां पर प्लास्टिक ड्रमों में भरी शराब बरामद हुई। चार क्विंटल लहन को नष्ट कराया। पुलिस ने इस अवैध कारोबार में लिप्त माया कबूतरा व सुन्नी कबूतरा को गिरफ्तार किया। अजनर संवाद के अनुसार आबकारी निरीक्षक योगेश कुमार, थाने के एसआई मलखान सिंह की संयुक्त टीम ने धवर्रा गोशाला के पास से आरती कबूतरा व पल्लवी कबूतरा को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से 15-15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

कबूतरा डेरा से अवैध शराब बरामद कर ले जाती पुलिस।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें