फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिकादहन आज, जमकर उड़ेगा अबीर व गुलाल

विज्ञापन
बाजार में होली की खरीदारी करते लोग। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। रंग, उमंग और उल्लास का पर्व होली गुरुवार को होलिकादहन के साथ शुरू होगा। शहर में 102 स्थानों पर होलिकादहन होगा। इस दौरान जमकर अबीर गुलाल उड़ेगा।
विज्ञापन

होली पर्व को लेकर बाजार खरीदारों से गुलजार हैं। बुधवार को बाजार में विभिन्न प्रकार के पकवान तैयार करने के लिए महिलाओं ने सामग्री की खरीदारी की। बच्चों व युवाओं ने रंग, गुलाल व पिचकारी खरीदी। तीन दिन तक चलने वाले पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। घर-घर में गुझिया व अन्य पकवान तैयार करने में महिलाएं जुटी रहीं।
ज्योतिषाचार्य पंडित भरत त्रिपाठी ने बताया कि होलिकादहन 17 मार्च को होगा। पूजा का शुभ मुहूर्त रात नौ बजकर 16 मिनट से दस बजकर 16 मिनट तक हैै। इसके बाद रात 12.49 से सुबह तक किसी भी समय होलिकादहन किया जा सकता है। विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से घर में खुशहाली आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें