फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग के दौरान छात्रों में विवाद, एक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई में संचालित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई के दौरान छात्रों के बीच विवाद हो गया। कोचिंग से निकलने पर चार छात्रों ने एक छात्र की मारपीट कर दी। आरोप है कि छात्रों ने तमंचा लगाकर उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

कस्बे के किदवईनगर निवासी रोहित इंटर का छात्र है। शुक्रवार की शाम वह कोचिंग सेंटर में पढ़ने गया था। पढ़ाई के दौरान दो छात्रों ने रोहित की हूटिंग कर दी। जिसका उसने विरोध किया। कोचिंग से बाहर निकलने पर चार छात्रों ने रोहित की मारपीट करते हुए तमंचा लगा दिया।
पीड़ित ने थाना कबरई पहुंच तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को पीड़ित छात्र ने परिजनों के साथ एसपी सुधा सिंह को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह का कहना है कि छात्रों में आपसी बहस हुई है। किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें