फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसगांव के राजू ने फतेहपुर के रमेश को दी पटकनी

विज्ञापन
पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ कराते अतिथि। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। चरखारी ब्लॉक के जरौली गांव में प्राचीन काली माता मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न जनपदों के आए पहलवानों ने दावपेंच दिखाए। मसगांव के राजू पहलवान ने फतेहपुर के रमेश को पटकनी देकर कुश्ती जीती।
विज्ञापन

जरौली गांव में शनिवार को दंगल का शुभारंभ ग्राम प्रधान बल्लायं कंधीलाल राजपूत, कुड़ार प्रधान सज्जन राजपूत ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कराया। पहली कुश्ती बांदा के अमित पहलवान व मसगांव के नरेंद्र के बीच हुई। जिसमें अमित पहलवान ने जीत दर्ज की।
चंदौली के विजय पहलवान ने रिवई के ऋषि को पटखनी दी। खरेला के श्याम सिंह ने बांदा के मनोज को हराया। वहीं जयसिंह ने फतेहपुर के विवेक को चित कर धूल चटाई। एक दर्जन कुश्तियां बराबरी पर छूटी। इस मौके पर गुलाब सिंह राजपूत, जालिम सिंह, जागेश्वर आदि मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका निर्दोष फौजी, महादेव नायक व नीतेश कुमार ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें