फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने तीन लोगों को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। मूर्तिकला केंद्र श्रीनगर के कारीगर के घर में घुसकर दबंगों ने मारपीट की। इसमें परिवार के तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला मनोहरगंज निवासी श्यामबाबू सोनी पीतल की मूर्ति का कारीगर है। किसी बात को लेकर उसका मोहल्ले के ही देवेंद्र यादव से विवाद हो गया।
कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया। इसके बाद देवेंद्र साथियों के साथ दोबारा पहुंच गया और श्यामबाबू की मारपीट शुरु कर दी। बीच-बचाव करने आई भाभी आशा सोनी व पिता मुन्नालाल को भी पीटकर घायल कर दिया और दरवाजे तोड़ दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने देवेंद्र यादव समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें