महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
थाना कबरई के बम्हौरी काजी गांव निवासी रोहित (28) बुधवार को किसी कार्य से बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक फिसलने से युवक घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह बीजानगर निवासी धम्मू, राठ निवासी किशनलाल , किशोरगंज निवासी कालीचरन , बोरा कुलपहाड़ निवासी किरन व खड़ेहीजार बिंवार निवासी मीरा प्रसाद अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। (संवाद)