पुलिस की गिरफ्त में खड़े जानलेवा हमले के आरोपी।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। पांच माह पहले सड़क हादसे में मासूम की मौत पर आक्रोशित लोगों द्वारा जाम लगाकर तोड़फोड़ और पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
कोतवाली क्षेत्र के करहराकलां गांव में राजकुमार की पत्नी निशा चार वर्षीय पुत्र प्रवेंद्र के साथ हैंडपंप पर गई थी। लौटते समय डंपर ने मां-बेटे को टकर मार दी थी। प्रवेंद्र की मौत हो गई थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव करते हुए तोड़फोड़ की थी। पुलिस के पहुंचने पर महिलाओं ने लाठी-डंडे व रॉड से हमला कर दिया था। इसमें तत्कालीन कोतवाली प्रभारी चरखारी एमपी सिंह का सिर फट गया था। इस मामले में पुलिस ने 16 नामजद व 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। प्रभारी कोतवाल आनंद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने पुलिस टीम पर हमले के आरोपी सुमित यादव, चंदन सिंह राजपूत व अरविंद यादव को करहराकलां गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।