फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/पनवाड़ी। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक से घर लौट रहे दंपती को टक्कर मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में दंपती को सीएचसी पनवाड़ी से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में मासूम समेत आठ लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के देवगनपुरा गांव निवासी जगभान अपनी पत्नी चंद्रकली के साथ खेतों से काम करके बाइक से घर वापस लौट रहा था। तभी पनवाड़ी-बाईपास मार्ग पर हरपालपुर की तरफ से महोबा जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। जिससे दंपती घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर दंपती को सीएचसी पनवाड़ी ले जाया गया। जहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
इसी तरह थाना श्रीनगर के पवा गांव निवासी अखिलेश (40) अपनी पत्नी सुखवती (35) के साथ किसी कार्य से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में एकाएक आए अन्ना जानवर को बचाने के चक्कर में दंपती घायल हो गए। वहीं, अन्य सड़क दुर्घटनाओं में चरखारी निवासी हीरा (18), सिजहरी निवासी पहाड़ सिंह (28), रामनगर निवासी बिरजू (25), अतरारमाफ निवासी विपिन (03), मुढ़हरा निवासी रोशनी (16) व छिकहरा निवासी हरनाथ (40) घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने बिरजू व विपिन को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें