फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दंपती समेत दस लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दंपती समेत दस लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

कस्बा महोबकंठ निवासी अनिल (35) बाइक से पत्नी किरन (30) के साथ बाजार करके घर लौट रहे थे। रास्ते में एकाएक आए अन्ना जानवर को बचाने के चक्कर में बाइक फिसलने से दंपती घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दंपती को जिला अस्पताल में पहुंचाया। उधर, कनोरा गांव निवासी श्याम सिंह (20) बाइक से किसी कार्य से महोबा आ रहा था।
गड्ढे में बाइक चली जाने से युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे पीआरवी जवान राजकुमार सिंह ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह बिलवई निवासी दयाराम (40), मझगवां निवासी प्रीतम (30) व जगतराम (65), सूपा निवासी गुलशन (60), रावतपुरा निवासी बिंदा (42), भटीपुरा निवासी दीनदयाल (45) व हिंद टायर गली निवासी रामसिंह (58) अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें