महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली कुलपहाड़ के सतारी गांव निवासी उदयभान (50) किसी कार्य से बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में अन्ना मवेशी को बचाने में उदयभान गिरकर घायल हो गया। जिसे राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
इसी तरह चितहरी निवासी रोहित, नथूपुरा निवासी नीरेंद्र , खरेला निवासी सुनील व आलमपुरा निवासी नरेंद्र अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं कानपुर-सागर हाईवे में किड़ारी गांव के समीप घायल पड़े रामकुमार (30) निवासी लुधियातपुरा थाना राठ को ईएमटी राहुल ने जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। मामला संदिग्ध होने पर अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।