महोबा। कोरोना की तीसरी लहर की आहट के साथ ही पुलिस प्रशासन कोरोना गाइड लाइन का कड़ाई से पालन कराने में जुट गया है। जिले के सभी थानों की पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान कोरोना नियमों का उल्लंघन और मास्क न लगाने पर 35 लोगों से 4600 रुपये जुर्माना वसूला। यातायात नियमों के उल्लंघन में 32 वाहनों के ई-चालान किए गए।
महिला एसआई शिल्पी शुक्ला ने एंटी रोमियो टीम के साथ शहर के कोचिंग सेंटरों पर जाकर छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।