महोबा। थाना महोबकंठ थानाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने कनकुआ तिराहे के पास युवक को संदिग्ध अवस्था में खड़ा देखा। वह पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा।
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में युवक के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा व एक कारतूस बरामद किया गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम कोमल सेन निवासी कोहनिया महोबकंठ बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ऑर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है।