फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजनर में पानी के लिए मारामारी

विज्ञापन
अजनर में टैंकर से पानी भरने को लेकर मची होड़। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। ब्लॉक जैतपुर के गांव अजनर में पेयजल योजना धड़ाम हो गई है। घटिया पाइप लाइन से आपूर्ति ठप है। गर्मी के मौसम में बूंद-बूंद पानी के लिए मारामारी मची है। ग्राम पंचायत टैंकर लगाकर ग्रामीणों की प्यास बुझा रही है, जरा सी देर में ही टैंकर खाली हो जाता है।
विज्ञापन

अजनर में 11 हजार की आबादी है। जल निगम द्वारा वर्ष 2006-07 से निर्माणाधीन अजनर पेयजल योजना वर्ष 2012 में शुरू हो सकी थी। 10 वर्ष बाद भी यह योजना ग्राम पंचायत को हैंडओवर नहीं हुई। जगह-जगह पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति कई सालों से ठप है। ग्रामीण उदय सिंह, मुन्ना, रामाधीन, रमेश, गोपीचंद ने बताया कि जब से पेयजल योजना बनी है, आधे गांव में एक बूंद पानी नहीं पहुंचा। कई बार विभागीय और उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। गर्मी के मौसम में आपूर्ति न होने और हैंडपंपों के जवाब दे जाने से ग्रामीण टैंकर से होने वाली आपूर्ति के भरोसे हैं। घंटों पहले से बर्तन रखकर लोग टैंकर आने का इंतजार करते हैं। टैंकर आते ही पाइप डालकर पहले पानी भरने को लेकर मारामारी मच जाती है। प्रधान नन्हेराम अनुरागी का कहना है कि गांव पहाड़ी क्षेत्र में होने के कारण पानी की समस्या है। आपूर्ति के लिए तीन टैंकर लगाए गए हैं। प्रति टैंकर से 12 चक्कर पानी भेजकर ग्रामीणों की प्यास बुझाई जा रही है।
अजनर के सभी मोहल्लों में पानी पहुंचा के लिए एक पंप हाउस जिला योजना के तहत नया बनाया गया है। काम पूरा हो चुका है। ऊंचाई वाले स्थान पर टंकी स्थापित की गई है। अब पूरे गांव को पानी जल्द उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनोज कुमार, अवर अभियंता जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें