खन्ना (महोबा)। पुरा गांव में एक किशोरी ने आग लगाकर जान दे दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
धनीराम प्रजापति की पुत्री लक्ष्मी (15) शुक्रवार की रात घर पर थी। तभी उसने कमरे की अंदर से कुंडी बंदकर ली और शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार और आग की लपटें देखकर परिजन दौड़ पड़े। दरवाजा तोड़कर किशोरी को बाहर निकाल आग बुझाई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां देर रात उसकी मौत हो गई। मृतका के चाचा आशुतोष ने थाने में सूचना दी। थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता कराया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी मानसिक बीमारी से ग्रसित थी। इससे उसने आग लगा ली।