फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में जनरेटर न चलने से जांचें ठप

Tue, 31 May 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
एक्स-रे कक्ष में बिजली आने का इंतजार करते मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सिर्फ छलावा है। जिला अस्पताल में बिजली जाने के बाद जनरेटर न चलने से मरीजों की जांचें और वार्डों में भर्ती मरीज बेहाल होते हैं। सोमवार को भी एक्स-रे के लिए मरीजों की लाइन लगी रही और घंटाें इंतजार करना पड़ा। जनरेटर न चलने से मरीज जांच के लिए प्राइवेट क्लीनिकों में जाकर पैसा खर्च किए।  
विज्ञापन


जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हैं। चिकित्सकों के समय से ओपीडी में न बैठने से मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, वही बिजली जाने के बाद अस्पताल का जनरेटर नहीं चलाया जा रहा है। जिससे वार्डों में भर्ती मरीज पसीना बहाते हैं। एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड के मरीजों को घंटों बिजली आने का इंतजार करना पड़ता है। सोमवार को सुबह 11 बजे बिजली चली गई।

इस दौरान एक्स-रे के लिए दो दर्जन मरीज बिजली आने के इंतजार में बैठे रहे। मरीजों ने जनरेटर चलाने को लेकर हो मचाया, लेकिन जनरेटर नहीं चला। हाथ व पैर में फ्रैक्चर होने से एक्स-रे कराने आए चरखारी के ग्राम सूपा निवासी आमिर व सौरा निवासी मुकेश ने बताया कि वह तीन घंटे बैठे हैं, लेकिन जनरेटर नहीं चलाया गया।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में डाक्टरों को समय से बैठने के निर्देश दिए गए है। बिजली जाने के बाद अस्पताल में जनरेटर चलाया जाता है। एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाले मरीजों की जांचें कराई जा रही है। मरीजों के आरोप बेबुनियाद है। डा. उदयवीर सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें