फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर सफाईकर्मियों ने निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
शहर में बाइक रैली निकाल विरोध जताते सफाईकर्मी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। उप्र पंचायती राज विभाग में कार्यरत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने पांच सूत्री मांगों के निस्तारण के लिए मंगलवार को बाइक रैली निकाल प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। कर्मचारियों ने तहसील पहुंच मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनोद सिंह वर्मा व संरक्षक सुलेमान खान के नेतृत्व में सौ से अधिक कर्मचारियों ने ब्लॉक कबरई से एकत्र होकर बाइक रैली निकाली, जो हमीरपुर चुंगी, परमानंद तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड, आल्हा चौक होते हुए तहसील पहुंची। एसडीएम जितेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। बताया कि मान्यता प्राप्त संघ कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिलास्तर, मंडल स्तर, निदेशालय व शासन स्तर पर द्विपक्षीय वार्ता कर मांगों का निराकरण किए जाने की मांग की थी, लेकिन मुख्य सचिव के आदेश का पालन नहीं किया गया। मांगों का निस्तारण न होने पर सभी कर्मचारी 23 नवंबर को लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की विभागीय नियमावली बनाने, पदोन्नति करने, नाम परिवर्तित कर पंचायत सेवक करने, प्रधानों के नियंत्रण से मुक्त करने व पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांग की। बाइक रैली व ज्ञापन सौंपने वालों में महामंत्री परमलाल कुशवाहा, राजेंद्र कुमार वर्मा, अजय तिवारी, प्रभाकर कश्यप, सुनील, माया देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें