फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर एसपी ने यूपी 112 वाहनों को किया चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। एएसपी आरके गौतम ने शहर कोतवाली और चरखारी कोतवाली क्षेत्र में भ्रमण कर यूपी 112 वाहनों को चेक किया। उन्होंने रात की ड्यूटी में तैनात आरक्षियों को मुस्तैदी के निर्देश दिए। कहा कि सूचना पर चंद मिनट के अंदर पीआरवी कर्मी मौके पर पहुंचे, जिससे छोटे-छोटे मामले बड़ा रूप न ले सकें।
विज्ञापन

सीओ सिटी राम प्रवेश राय के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। यातायात नियमों के उल्लंघन में 78 वाहनों के ई-चालान किए गए। मास्क न लगाने और कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर 31 लोगों से 5,900 रुपये जुर्माना वसूला गया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट रही। चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्धों की जांच की गई। एंटी रोमियो टीम ने शहर के कोचिंग सेंटरों व सार्वजनिक स्थानों पर चहलकदमी करने वाले मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की। साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें