फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने सुनीं शिकायतें, चार मामलों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
थाना समाधान दिवस पर शिकायतें सुनतीं एसपी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। पुलिस व राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों का शनिवार को कोतवाली व थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। शहर कोतवाली व थाना कबरई में पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने पीड़ितों की शिकायतें सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए। भूमि संबंधी मामलों में पुलिस व राजस्व टीमों को मौके पर भेजा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में पांच मामले आए। सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। टीकामऊ गांव में सरकारी भूमि पर कब्जा व एक किसान की मेड़ में कब्जा किए जाने की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस व राजस्व टीमों ने सरकारी भूमि से कब्जा हटवाते हुए दोनों मामलों का निस्तारण कराया। एक मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। चार मामलों का मौके पर निस्तारण होने से पीड़ितों को राहत मिली।
थाना कबरई में एसपी ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह को निस्तारण के निर्देश दिए। इसी तरह एसडीएम व सीओ ने कोतवाली चरखारी, सीओ कुलपहाड़ ने थाना महोबकंठ में समाधान दिवस पर पीड़ितों की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

निरीक्षण में एसपी ने चेक किए अभिलेख
महोबा। समाधान दिवस में शिकायतें सुनने पहुंची एसपी सुधा सिंह ने थाना कबरई का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड केयर डेस्क व महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा की। अभी तक आईं शिकायतों की जानकारी ली। महिला अपराध से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें