अर्जुन सहायक बांध से निकली अर्जुन नहर।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। बुंदेलखंड की बहुप्रतीक्षित अर्जुन सहायक परियोजना का काम लगभग पूरा हो गया है। 2,655.35 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस परियोजना का 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण करेंगे।
परियोजना से महोबा, हमीरपुर व बांदा के 168 गांव की 44,381 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। साथ ही चार लाख लोगों को पेयजल के लिए पानी मिल सकेगा। इससे बुंदेलखंड के महोबा, हमीरपुर व बांदा जिले के 168 गांव लाभांवित होंगे। योजना से 1,49,755 किसानों को सिंचाई व चार लाख लोगों को पेयजल की सुविधा मिलेगी। परियोजना से महोबा की 29,680 हेक्टेयर, हमीरपुर की 12,201 हेक्टेयर व बांदा की 2,500 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। जिससे किसानों को बड़ा फायदा होगा।
इ