फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि: मेरठ के बाबा औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक की तैयारी पूरी... जानिये बुधवार को क्या रहेगी व्यवस्था

Mon, 24 Feb 2025 11:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

औघड़नाथ मंदिर में काफी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से जल लेकर आएंगे। नैंसी चौराहे और दर्शन एकेडमी पर अस्थायी पार्किंग रहेगी। मंदिर के मुख्य द्वार पर ही गंगाजल के साथ लोटे भी रखे जाएंगे।  
विज्ञापन
औघड़नाथ मंदिर पर महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते डीआईजी कलानिधि नैथानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि पर बुधवार को शहर के मंदिरों में शिवभक्त जलाभिषेक करेंगे। बाबा औघड़नाथ मंदिर में भी इस पर्व की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। जलाभिषेक के दौरान कड़ी सुरक्षा और निगरानी रहेगी। इसके साथ ही 25 फरवरी की रात से ही मंदिर के 500 मीटर के दायरे में वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा।
विज्ञापन

यहां बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से जल लेकर पहुंचेंगे। नैंसी चौराहे और दर्शन एकेडमी पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। मंदिर के मुख्य द्वार पर ही गंगाजल के साथ लोटों की व्यवस्था रहेगी। मंदिर के बाहर पार्किंग में प्रशासनिक टेंट रहेगा। मंगलवार से ही मंदिर और आसपास के क्षेत्र में सजावट शुरू कर दी गई। वहीं, हाईवे सहित अन्य मार्गों से काफी संख्या में गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्त गुजर रहे हैं।
 

बाबा औघड़नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश सिंघल ने बताया कि सेवादारों और कमेटी के पदाधिकारियों को आयोजन से जुड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मंदिर से लेकर मुख्य मार्गों तक शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। सोमवार को भी काफी संख्या में लोगों ने सुबह और शाम मंदिर में जलाभिषेक किया।
 
विज्ञापन

शिव सैनिक संभल में करेंगे जलाभिषेक
शिवसेना के प्रदेश महासचिव और पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेंद्र तोमर ने बताया कि महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के शिव सैनिक संभल स्थित हरिहर मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। शहर से भी बड़ी संख्या में शिव सैनिक जाएंगे। मुरादाबाद के बुद्ध बाजार में शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के निवास पर शिवसैनिक एकत्रित होंगे। वहां से दोपहर 12 बजे संभल स्थित हरिहर मंदिर में जलाभिषेक के लिए प्रस्थान करेंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें