फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: कोटा में नीट की तैयारी कर रहे युवक ने पंखे से लटकर दी जान, लोन के तगादे से था परेशान

Thu, 28 Sep 2023 05:07 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

बैंक कर्ज न चुकाने के बाद बैंककर्मी वहां भी मोहम्मद हुसैन को फोन कर लोन का पैसा जमा करने के लिए दबाव बनाने लगे। यह बात को सुनकर तनवीर खान परेशान रहता था और बुधवार को कमरे में लगे पंखे से लटकर जान दे दी।
विज्ञापन
गांव में जुटी भीड़, इनसेट में मृतक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में घुघली क्षेत्र के मटकोपा गांव का रहने वाला एक युवक बुधवार को कोटा में पंखे से लटकर जान दे दी। बेटे के शव को लेकर राजस्थान के कोटा से उसके पिता बृहस्पतिवार दोपहर गांव पहुंचे। बेटे के शव को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, कोरोना काल के बाद मृतक तनवीर खान (19) अपने पिता मोहम्मद हुसैन व अपनी बहन ताहिदा खान (16) के साथ कोटा में रहकर नीट की तैयारी करता था। बुधवार को कमरे में पंखे से लटकर जान दे दी।

पिता मोहम्मद हुसैन ने बताया कि कोरोना काल के बाद अपने दो बच्चों के साथ कोटा में कोचिंग सेंटर चला रहा था। पहले गांव में ही सरसों के तेल की फैक्टरी खोला था जिसके लिए बैंक से कर्ज लिया था। कोरोना काल में फैक्टरी बंद हो गई। जिसके बाद बैंक की कलेक्शन टीम घर आकर पैसे देने की बात करने लगे। जिसके बाद अपने दो बच्चों मृतक तनवीर खान और ताहिदा खान को लेकर कोटा चला गया और वही पर उमंग एकेडमी में पढ़ाने लगे। वहीं पर तनवीर खान नीट की तैयारी भी कर रहा था ।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अपनी मौत की झूठी कहानी गढ़ने वाली किशोरी बेनकाब

बैंक के तगादे की बात सुनकर उदास रहता था तनवीर

बैंक कर्ज न चुकाने के बाद बैंककर्मी वहां भी मोहम्मद हुसैन को फोन कर लोन का पैसा जमा करने के लिए दबाव बनाने लगे। यह बात को सुनकर तनवीर खान परेशान रहता था और बुधवार को कमरे में लगे पंखे से लटकर जान दे दी।

तनवीर के पिता मोहम्मद हुसैन ने बताया की बुधवार को कोचिंग पढ़ाने चला गया। कमरे पर बेटी और बेटा थे। बेटी से तनवीर ने कपड़े चेंज करने की बात को लेकर कमरा बंद कर पंखे से लटककर आत्महत्या कर लिया।

इसे भी पढ़ें: बुजुर्ग सास ने पुलिस से लगाई गुहार, बोली- बहू मारपीट कर कमरे में कर दी है बंद, मुझे बचा लो बाबू
विज्ञापन

इसके पहले भी एक बार कर चुका था शरारत

तनवीर के पिता ने बताया कि इसके पहले भी कुछ महीने पहले तनवीर ने नदी में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उस दौरान किसी तरह से जान बचाया था। वहीं इस घटना के बाद से पूरा गांव गमगीन है। मृतक तनवीर घर में सबसे बड़ा बेटा था। उसके बाद उसकी छोटी बहन ताहिदा खान (16), आदिल (14) और छोटी बहन रोजी (12) है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें