फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी के कक्ष में ग्रामीण की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम विकास अधिकारी के कक्ष में ग्रामीण की पिटाई
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर, जांच करने में जुटी पुलिस
लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। पुरंदरपुर थानाक्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय परिसर में सोमवार को करीब ढाई बजे ग्राम विकास अधिकारी के कक्ष में परिवार रजिस्टर को लेकर प्रधान के प्रतिनिधि ने एक ग्रामीण से पिटाई कर दी। सूचना पाकर मौके पर चौकी इंचार्ज पहुंचे। तब तक आरोपी फरार हो गए।
कोल्हुई थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरा सोहट के भानु प्रसाद प्रताप शुक्ला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह ब्लॉक मुख्यालय पर गांव की महिला सुर्जमानी को परिवार रजिस्टर को नकल दिलाने सचिव विवेक कुमार के पास गए थे। महिला की परिवार रजिस्टर के नकल के लिए कई दिनों से ब्लॉक में चक्कर लगा रही थी। इस दौरान ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि नबी अहमद सिद्दीकी भी आ गए और सचिव को नकल देने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। कुछ लोगों ने भानु प्रताप शुक्ला को मार पीटकर फरार हो गए। सचिव विवेक कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि नवी अहमद ने महिला को परिवार रजिस्टर का नकल देने से मना किया था। दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। थानाध्यक्ष पुरंदरपुर रवि कुमार राय ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज लक्ष्मीपुर अनिल राय को जांच सौंपा गई है। जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट के मामले केस दर्ज
थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि भानु प्रताप शुक्ल की तहरीर पर आरोपी नवी अहमद, मुस्तफा एवं जुबेर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। उधर, नबी अहमद सिद्दीकी से उनका पक्ष लेने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो पाई। उनका पक्ष मिलते ही प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें