एसडीएम कोर्ट में नहीं हुए हाजिर प्रभारी निरीक्षक
मृत व्यक्ति को पाबंद करने का मामला, एसडीएम को पत्र भेजकर मामले से झाड़ा पल्ला
निचलौल (महराजगंज)। थानाक्षेत्र के पिपराकाजी निवासी मृत रामहरख यादव को पाबंद करने के मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 10 सितंबर को प्रभारी निरीक्षक निचलौल के खिलाफ नोटिस जारी कर तीन दिन में कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया गया था। आम लोगों को कानून का पाठ पढ़ाने वाले प्रभारी निरीक्षक 16 दिन बाद भी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। हालांकि उन्होंने 17 सितंबर को एसडीएम के नाम पत्र भेजकर मामले से पल्ला झाड़ने का प्रयास किया है। इस मामले में सोमवार को एसडीएम ने उच्चाधिकारियों से अवगत कराने की बात कही।
एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि निचलौल के प्रभारी निरीक्षक ने 20 अगस्त को पिपराकाजी गांव निवासी मृत रामहरख यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते न्यायालय में चालान रिपोर्ट भेजी थी। इसके आधार पर 28 अगस्त को मृत रामहरख के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए 9 सितंबर को न्यायालय में उपस्थित होकर अपराध से संबंधित कारण बताने की बात कही गई थी। आठ अगस्त को मृत रामहरख का बेटा दीपराज यादव ने न्यायालय में उपस्थित होकर प्रार्थनापत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उसके पता सरल स्वभाव तथा शांतिप्रिय व्यक्ति थे। उनकी मृत्यु डह अगस्त को घर पर हो गई है। फिर भी पुलिस मृत पिता के खिलाफ बगैर जांच किए संबंधित धाराओं के तहत आरोपी बनाकर न्यायालय में वाद दर्ज करा दिया।
इस मामले में प्रभारी निरीक्षक को 10 सितंबर को नोटिस भेजकर तीन दिन के अंदर कोर्ट में हाजिर होकर जबाब देना था, लेकिन प्रभारी निरीक्षक अब तक हाजिर नहीं हुए, बल्कि 17 सितंबर को भेजे गए एक पत्र में बताया गया है संबंधित मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी की ओर से प्रारंभिक जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले के परिणाम अवगत कराया जाएगा