फरेंदा। ब्लाॅक में मनरेगा द्वारा कराए गए कार्यों का भुगतान न होने से ग्राम प्रधानों में आक्रोश हैं। इसको लेकर प्रधान संघ ने कार्य प्रणाली में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी हैं।
ग्राम पंचायतों में मनरेगा द्वारा कराए गए पक्के कार्यों का भुगतान मंगलवार को होना था, लेकिन तकनीकी कमी के कारण भुगतान नहीं हो सका। इसका ग्राम प्रधानों ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि विगत दो वर्षों से मनरेगा द्वारा कराए गए पक्के कार्य का भुगतान नहीं हो पा रहा है। जिससे गांव का विकास रूक रहा है। मैटेरियल का भुगतान न होने से फर्म सामान देने से मना कर रहे हैं। पक्के कार्यों से जुड़े किसी मिस्त्री की मजदूरी का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। प्रधान संघ अध्यक्ष रामप्रताप यादव ने कहा कि कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान साधुशरन, महेंद्र कुमार, बबलू गुप्ता, कौश कुमार चौधरी, लालदेव यादव, शाह आलम, राकेश कुमार व दुर्गेश कुमार मौजूद रहे।