फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों इंतजार के बाद लगा टीका

विज्ञापन
महिला अस्पताल में कोविड टिका लगवाने के लिए बाहर बैठे लोग। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
घंटों इंतजार के बाद लगा टीका
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कोरोना रोधी टीका लगवाने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ी है। जिससे केंद्रो पर भीड़ बढ़ने के कारण लोगों को टीका लगवाने में परेशानी हो रही है। सोमवार को भीड़ के वजह से तमाम केंद्रो पर लोग बगैर टीका लगवाए ही वापस चले गए। महिला अस्पताल में कतार में खड़े होकर घंटो टीका लगवाने के लिए इंतजार करना पडा। इय बुजुर्गो को इंतजार करने में परेशानी हुई। जिले में 19621 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया।
महिला अस्पताल पर टीका लगवाने के लिए पहुंची इसरावती, सरस्वती देवी ने बताया कि टीका नंबर से लगाने में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। कुछ लोग बाद में आने पर भी पहले टीका लगवाकर चले जा रहे है। कतार में कड़े लोगों को ज्यादा देर तक इंतजार करना पड रहा है। जिले के घुघली, फरेंदा, नौतनवां, सिसवा, निचलौल समेत अन्य केंद्रो पर भीड़ के वजह से टीका लगवाने के लिए लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि क्रम से नियमानुसार टीका लगाया जा रहा है। केंद्रो भ्रमण के दौरान ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली। सभी कर्मियों को दायित्व के प्रति सजग रहने की हिदायत दी गई है।
ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार निचलौल ब्लॉक के ग्राम सभा रामनगर में प्राथमिक विद्यालय पर कोविड-19 वैक्सीनेशन का मेगा शिविर का आयोजन किया गया। भीड़ होने की वजह से तमाम लोगों वापस लौटना पड़ा। 500 लोगों को टीका लगाया गया। इस मौके पर शंकर सिंह, संगीता देवी, रिंकी सिंह, संगीता देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक कोरोना पॉजिटिव मिला
महराजगंज। कोरोना पॉजिटिव मिलने की संख्या में कमी आ रही है। सोमवार को एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। जबकि 151 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। अब तक 12434 केस सामने आ चुके हैं। जिसमें 2 केस सक्रिय है। मरने वालो की संख्या 140 है। अब तक 12292 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें